खर्राटे लेने का कारण !


खर्राटे लेने का कारण !




खर्राटे भरना सेहत के लिए नुकसानदेह है और स्वास्थ्य जीवनशैली से जुड़ी इस समस्या से बचाव और इसका समाधान संभव है....








अगर आप यह सोच रहे हैं कि खर्राटे लेना गहरी नींद का सूचक है तो आप गलतफहमी में है सच तो यह है कि खर्राटे की यह समस्या कालांतर में  आब्सट्रिक्सव् स्लीप एप्निया यानि (OSA) में तव्दील हो सकती है |



इस समस्या का मुख्य कारण स्वस्थ जीवन शैली जैसे नियमित रूप से कसरत ना करना और खानपान की आदत है जैसे डाइट में अत्यधिक चिकनाई युक्त खाद्य पदार्थ लेना आदि है और बढ़ते हुए मोटापे के कारण भी यह समस्या हो सकती है



क्या है इसके लक्षण


  • रात को बार बार उठना | 
  • दिन में हमेशा थकाबत महसूस होना 
  • दिन में बैठे बैठे सो जाना 
  • रात को मुह का सूखना 
  • यादास्त का कम होना 
  • एकाग्रता में कमी आना 
सुबह उठने पर सिर में दर्द या सरीर भारीपन महसूस होना   


आवश्यकता है डायग्नोसिस की   




डॉक्टर द्वारा  निरीक्षण खर्राटे के इलाज में पहला कदम है इसमें आपके गले की बनावट की जांच वज़न , ब्लड प्रेशर ,और ह्रदय गति जैसे कारको का मूल्यांकन किया जाता है 


इस मूल्यांकन के लिए नाक का सीटी स्कैन और तालु व जीभ  के पिछले हिस्से की जांच स्लिप एंडोस्कोपी द्वारा की जाती है यह जांच खर्राटे के दौरान अवरुद्ध मार्ग के जरिए की जाती है खर्राटे के दौरान अवरुद्ध मार्ग की स्पष्ट सीडी बनाई जाती है बीमारी की गंभीरता का स्तर जानने के लिए पाली सोनोग्राफी स्लीप स्टडी अत्यंत आवश्यक है 


क्या है इस के वचाव  



नियमित रूप से व्यायाम करें मोटापे को हावी ना होने दें अत्यधिक चिकनाई युक्त खाद्य पदार्थ व फास्ट फूड से परहेज करें फलों और हरी सब्जियों को महत्व दें 


आधुनिक सर्जिकल बिकल्प 



खर्राटे की समस्या दूर करने के लिए कोबलेसन इलाज एक आधुनिक चिकित्सा पद्धति है जो पीड़ित व्यक्ति के खर्राटों को नियंत्रित करती है इस इलाज के परिणाम स्वरुप 1 से 4 सप्ताह के बीच खर्राटे लेने में स्पष्ट परिवर्तन होता है कोबलेशन विधि एक रक्त रहित प्रक्रिया है इसमें रक्त स्राव ना के बराबर है जिन मरीजों में अन्य मेडिकल प्रॉब्लम है या  जो किसी कारणवश ऑपरेशन नहीं करा सकते उनके लिए सीपीएपी और बीआईपीएजी जी की मशीन द्वारा भी इलाज किया जा सकता है| 


                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                               

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.